फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शांतिभंग की आशंका में 10 का चालान

Fri, 07 Aug 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग की आशंका में 10 लोगों का चालान किया। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के धर पकड़ के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक, दुधारा थाना पुलिस ने चार, धनघटा थाना पुलिस ने तीन और महुली थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश किया जहां से जमानत मिल गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें