फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 16 Apr 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली खलीलाबाद, धर्मसिंहवा और धनघटा क्षेत्र में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में तीन जगहों पर आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही एक गुमटी भी जल गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के लहुरादेवा गांव में सोमवार की दोपहर गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें हरिराम यादव का एक बीघा, जयराम यादव का एक बीघा और ब्रह्मदेव त्रिपाठी की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन


शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में दो बीघा फसल जली
धनघटा। क्षेत्र के नन्हिया नायक गांव में सोमवार की दोपहर शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से तीन किसानों की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांववालों का कहना है कि शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी हरिशंकर मिश्रा के खेत में गिरी। जिससे फसल जलने लगी। गांव के लोग धुआं उठता देख जब तक पहुंच कर आग को बुझाना शुरू किए तब तक आग फैलती हुई बनारसी व रामकेश की खेत को चपेट में ले लिया। गांववालों का कहना है कि दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
विज्ञापन


डंठल में लगी आग से पांच बीघा नष्ट
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के बौरव्यास में डंठल में आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जबकि सड़क के किनारे गुमटी में भी आग लग जाने से सारा सामान जलकर राख हो गया। बौरब्यास के लमुई गांव में सोमवार को गेहूं के डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख किसान दौड़े और बुझाने में जुट गए। आग से अशोक व हरिनाथ पांडेय की करीब पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। लाला साहनी की पान की गुमटी भी आग की चपेट में आ गई। गुमटी में रखा सामान जल गया। लोगों ने एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें