दुधारा क्षेत्र के महुआरी में आग से जली गेहूं की फसल।
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के महुआरी गांव के दक्षिण सिवान में बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे आग लगने खेत में खड़ी गेहूं की लगभग दस बीघा फसल जल गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आग से नसीमुल्लालाह, वसीमुल्लाह, अब्दुल वहाब, तबरेज अहमद, औरंगजेब, सुनील कुमार आदि के खेत की फसल जली है। ग्रामीण और एक निजी स्कूल के बच्चों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। हल्का लेखपाल मौके का मुआयना कर क्षति रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए। संवाद