फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबूत उठाकर अजादारों ने किया जंजीर का मातम

Thu, 20 Sep 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
सिरसी में मेहंदी का जुलूस निकालते अजादार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संभल। मुहर्रम की अजादारी का सिलसिला तेज हो गया। अजादारों ने मातम किए। मेहंदी निकाल कर्बला के शहीदों को याद किया गया। सिरसी में बुधवार को जुलूस बरामद किया गया। आठवीं मुहर्रम पर कदीमी जुलूस इमामबाड़ा हजरत कासिम  में निकाला गया। इसके अलावा मोहल्ला शर्की स्थित बड़े दरवाजे से शबीह-ए-जुलजनाह के जुलूस बरामद हुए। इस दौरान दर्जनों अजादार मौजूद रहे। इस दौरान अजादारों ने शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की। इमाम बारगाह दालान से रोशन चौकी जुलूस निकाला गया। इमाम बारगाह अबुल फजलिल अब्बास मोहल्ला बाजार पहुंचा। लंगर सुबह से देर रात चले। मोहल्ला मुंशीयान में हजरत अब्बास का जुलूस शबीह ताबूत बरामद किया। इसके बाद अजादारों का मजलिस का सिलसिला शुरू हो गया। नौहा ख्वानी की गई।  इसके अलावा  मोहल्ला नूरियो सराय में मंगलवार की रात मेहंदी का कदीमी मातमी जुलूस निकाला गया। इसमें अजादारों ने दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर मातम किया। युवाओं ने जंजीरी मातम कर कर्बला के शहीदों को नजराना ए अकीदत पेश की। अंजुमानें फरोगे अजां की ओर से हजरत कासिम इब्ने हसन की शहादत के शोक मे इमाम बाङा सगीर हसन से मेंहदी का कदीमी मातमी जुलूस निकाला गया। इस मंजर को देखकर माहौल गमगीन हो गया। अजादारों के रोने पीटने की आवाज बुलंद होने लगी। मातमी जुलूस बुधवार की सुबह को इमाम बाङा फरमान हुसैन मे जाकर संपन्न हुआ। 

विज्ञापन

   इस दौरान शमाईम कैफी, अमीर, शाहिद शाह आलम, अरशद हसन, अली अब्बास, काजिम हुसैन, रहबर हुसैन, मोहसिन रजा, नैयर अब्बास पैकर, शाने अब्बास, अली सादिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें