बनियाठेर। थाना क्षेत्र के बाकरपुर-बेहतरी-रहोली मार्ग पर लाइबा कोल्ड स्टोर के पास आवासीय कॉलोनी के पीछे खेत की मेड़ पर खेड़े शीशम के पेड़ से एक युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। घास लेने गई महिलाओं ने शव को लटका देखकर ग्रामीणों को सूचना दी।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तेज बरसात और कीचड़ के बीच पुलिस ने बमुश्किल पेड़ से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। विभिन्न माध्यमों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद