संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरियो सराय निवासी कर्मवीर (27) की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ने मंगलवार की दोपहर कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पत्नी ने बताया था कि उसके पति ने दो महीने पहले मकान निर्माण के समय किसी से उधार रुपये लिए थे। अब वह व्यक्ति रुपये मांग रहा था। इससे ही परेशान होकर उसके पति ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवक की मौत की जानकारी मिली है लेकिन परिजनों ने मंगलवार की रात में अंतिम संस्कार कर दिया है। कार्रवाई के लिए कोई तहरीर भी नहीं दी है।