फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बे के मोहल्ला फाजैल में मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर के मोहल्ला फाजैल निवासी शफी मोहम्मद के घर के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। सोमवार की रात वह मकान की छत पर बैठा हुआ था। इस दौरान एक बंदर मकान की छत पर आ गया।
शफी मोहम्मद बंदर को भगाने के लिए लाठी लेकर दौड़ा, इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। छत पर गिरने की आवाज होने पर परिजन दौड़कर ऊपर पहुंचे, वहां उसे पड़े देखा। परिजन आनन फानन उपचार के लिए उसे गुन्नौर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें