फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां अड्डे पर गुरुवार को सड़क हादसे में मोहम्मद तारिक (18) की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर असमोली-चौधरपुर मार्ग पर करीब 15 मिनट तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। कंटेनर के साथ ही चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


शहबाजपुर कलां निवासी जाकिर हुसैन का पुत्र मो. तारिक दिल्ली में शीशे का काम करता था। वह अभी गांव आया था। बृहस्पतिवार को वह शहबाजपुर कलां अड्डे पर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पाकबड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। हादसे में तारिक की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिंदगी की आस में युवक को तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
सूचना मिलते ही असमोली, ऐंचोड़ा कंबोह और रायसत्ती थाना पुलिस के साथ सीओ असमोली डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने कंटेनर और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मृतक सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कंटेनर समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें