फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Fri, 10 May 2024 05:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर दुबारी कलां गांव के पास 26 अप्रैल को वाहन की टक्कर से घायल हुए बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी अजयपाल की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी अजय पाल 26 अप्रैल को जुनावई थाना क्षेत्र के दुबारी कलां गांव में रिश्तेदारी में आया था। रोड पार करते समय बबराला की तरफ से आए तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में अजय पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटनास्थल पर एकत्र लोगाें की मदद से पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार को अजयपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें