धनारी (संभल)। छह दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गांव भागनगर निवासी खुशीराम के बेटे मनवीर यादव (28) की सोमवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार को युवक मंडी समिति बहजोई से धान बेचकर ट्रेक्टर से घर लौट रहा था। दोपहर करीब एक बजे आगरा-मुरादाबाद हाईवे स्थित गांव भागनगर चौराहे पर अज्ञात वाहन ट्रैक्टर में टक्कर मारकर चला गया। परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार की दोपहर तीन बजे करीब युवक ने दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर पत्नी सत्यवती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गया। संवाद