फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवक को ईंट मारकर किया घायल, तीन पर रिपोर्ट

Mon, 31 Aug 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सैंजना में बृहस्पतिवार शाम मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक को लाठी-डंडों और ईंट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शीला ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनका बेटा अरुण मोहल्ले में खड़ा था। तभी गांव के आयुष के भाई आनंद ने अरुण के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। अरुण के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर शीला बचाने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
आरोप है कि आनंद ने अरुण के सिर पर ईंट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल अरुण को जिला अस्पताल संभल में भर्ती कराया है।संभल के सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने गांव सैंजना निवासी आयुष, आनंद और रामबाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें