फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर झूला युवक मौत

Wed, 10 Apr 2024 03:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के सैमला भूड़ में घरेलू कलह के चलते ओमवीर (22) ने अपने खेत में शीशम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के सैमला भूड़ गांव का ओमवीर मजदूरी करता है। सोमवार की शाम ओमवीर का अपनी पत्नी साक्षी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिवार के लोगों ने समझाकर किसी तरह दोनों को शांत कर दिया। जिसके बाद युवक अपने घर से निकलकर गांव में चला गया।वह सुबह तक घर नहीं लौटा। सुबह परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह दस बजे करीब परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। यहां खेत पर काम करने पहुंचे लोगों ने उसका शव शीशम के पेड़ पर लटका देखा।
जिसके बाद स्थानीय पुलिस और परिवार वाले के लोग आ गए। यहां पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। साथ ही परिवार वालों से घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया। परिवार वालों के अनुसार ओमवीर की शादी तीन साल पहले साक्षी के साथ हुई थी। जिससे एक साल की बेटी है। युवक की मौत से परिवार का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें