सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात एक युवक को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इस घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
गांव निवासी एक व्यक्ति बाहर रहकर वाहन चलाते हैं। उन्हें अपनी पत्नी और गांव के ही एक युवक के बीच संबंधों की जानकारी मिली थी। शुक्रवार शाम वह चुपचाप गांव पहुंचे। देर रात उन्होंने अपने भाई और पड़ोसी के साथ युवक को पकड़ा। युवक उस समय उनकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के लोगों ने फायरिंग जैसी आवाजें भी सुनीं। युवक की पिटाई कर सौंधन पुलिस को सौंप दिया गया। संभल सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ है। इसके साथ ही तीन कारतूस और दो खोखा भी मिले हैं। आरोपी मुकेश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है। एजेंसी