फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल

Sun, 07 Apr 2024 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। शुक्रवार की देरशाम बदायूं के चंदनपुर में हुए सड़क हादसे में जुनावई क्षेत्र के गांर रजवाना निवासी अमित कुमार (25) की मौत हो गई है तथा उसका दोस्ता धर्मवीर घायल हो गया है। जुनावई थाना क्षेत्र के रजवाना निवासी अमित कुमार एयरटेल कंपनी में एजेंट का कार्य करता है। शुक्रवार की रात वह अपने दोस्त धर्मवीर के साथ बाइक से बदायूं जनपद के सहसवान में किसी कार्य से जा रहा था। तभी सहसवान थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव के सामने हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है तथा घायल धर्मवीर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। उसकी शादी हो गई थी, दो बेटियां हैं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें