फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 22 May 2024 05:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद-चंदौसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर विपिन (25) की मौत हो गई। युवक एक महीने से चंदौसी में अपनी बहन के घर रह रहा था। पुलिस ने शव पीएम को भेजा है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली में रहने वाला विपिन करीब एक महीने से चंदौसी के आनंद विहार कॉलोनी में अपने बहनोई संदीप के घर रह रहा था। उसकी बहन मीनाक्षी ने बताया कि विपिन शराब पीने का शौकीन था। मंगलवार की शाम विपिन शहर से आनंद विहार कॉलोनी की ओर आ रहा था। चंदौसी-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक को पार करते समय वह गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन 15 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। इसी बीच जीआरपी के साथ ही चंदौसी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि विपिन की शादी छह महीने पहले संभल के सिमरऊआ गांव से हुई थी। तीन महीने पहले पत्नी छोड़कर चली गई। उससे तलाक को लेकर मुकदमा चल रहा है। बताते हैं कि विपिन जब से ही मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें