बनियाठेर। बरेली -चंदौसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर समरपाल (56) की मौत हो गई। मंगलवार की रात समरपाल बरेली से दवा लेकर लौट रहे थे। उसी समय ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
चंदौसी कोतवाली के गांव तारापुर निवासी समरपाल खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को बरेली से दवा लेने गए थे। पुलिस से रात साढ़े आठ बजे करीब उनकी मौत की सूचना मिली। बताया कि बाकरपुर बेहतरी व सिसरका रेलवे लाइन के बीच पोल संख्या 66/2 के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। मृतक के छह बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनकी मौत से पत्नी छोटी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।