फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बंदरों के हमले में दो मंजिला इमारत से गिरकर युवक घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। तहसील मुख्यालय के सामने दुर्गा धाम काॅलोनी में बंदरों के हमले में दो मंजिला इमारत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन मोहल्ले वालों की मदद से घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दुर्गा धाम काॅलोनी की रहने वाली रजनी भटनागर सिंचाई विभाग से सेवानिवृत हैं और यहां अपने दो मंजिला मकान में इकलौते बेटे अनुज भटनागर (40) के साथ रह रही हैं। रजनी भटनागर ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े 10 बजे करीब बेटा अनुज भटनागर छत पर कपड़े सुखाने गया था। उसी दौरान बंदरों का झुंड वहां आ गया और बेटे पर हमला बोल दिया। बचाव में अनुज छत से नीचे सड़क पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोट आई। दोनों पैरों समेत हाथ में फ्रेक्चर हो गया। शोर सुन कर पास पड़ोस के लोग आ गए और घायल को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें