चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर में युवक ने खेत पर जाकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों युवक को निजी हास्पिटल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
गांव सैदपुर निवासी दीपक शर्मा 25 वर्ष पुत्र राजेंद्र शर्मा रविवार की शाम पांच बजे अपने खेत पर गया था। जहां युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद युवक जमीन पर गिर गया। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना जानकारी युवक के परिजनों को दी। कुछ देर बाद परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और युवक को आनन-फानन में चंदौसी निजी हास्पिटल लेकर पहुंचे।
यहां चिकित्सक ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही युवक के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी। मगर तभी मृतक की पत्नी सोनम के मायके वाले मौके पर पहुंच गई और जानकारी की। मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।