फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद

Tue, 03 Dec 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के संभल आगमन को लेकर तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन को पुलिस ने सोमवार को घर में ही नजरबंद कर दिया। शाम तक उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम लोगों को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में बहुत शांति के साथ पीड़ित परिवार वालों के दर्द बांटने उनके घर जाना था। लेकिन तानाशाह सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष को संभल आने से रोक दिया। यहां तक कार्यकर्ताओं को भी घरों में नजरबंद कर लिया गया। कहा कि कांग्रेसी देशहित में संवैधानिक लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रतिबंध हटेगा तो कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल संभल जरूर आएगा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें