फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 03 Sep 2024 06:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। कस्बे के मोहल्ला जुलेपुरा निवासी जितेंद्र (30) ने रविवार की देर रात घरेलू विवाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला जुलेपुरा निवासी जितेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। जिसके चलते प्रतिदिन घर में विवाद होता था। रविवार को भी उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद जितेंद्र अपनी पत्नी विनीता और बच्चों के साथ छत पर कमरे में सो रहा था। देररात वह नीचे आ गया और कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देररात पत्नी नीचे उतरकर आयी, तब घटना की जानकारी हुई। चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग आ गए। जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि मौत की सही वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें