फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मोबाइल न दिलाने पर युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Sun, 19 Nov 2023 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडी किशनदास सराय में शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब 18 वर्षीय युवक ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक घरवालों से नया मोबाइल फोन दिलाने की जिद कर रहा था। कह रहा था कि वह फोन लेकर दिल्ली चला जाएगा और वहीं पर रहकर काम करेगा। बताते हैं कि परिजनों ने इस पर उसे डांट दिया। इसके बाद पिता मजदूरी करने बाहर चले गए और अन्य परिजन भी अपने-अपने काम में लग गए। एक घंटे बाद मां घर पहुंची तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पवन सिंह ने बताया कि परिजनों ने मंदबुद्धि होने की बात कहकर कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें