संभल। असमोली शुगर मिल में शनिवार की रात करीब दो बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना डालने गए गांव बिलालपत निवासी मेहंदी हसन (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे शुगर मिल के पास खेत में पड़ा मिला। जबकि ट्रैक्टर-ट्रिपलर गायब था। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी श्रीश्चंद्र व सीओ असमोली संतोष कुमार ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी मेहंदी हसन शनिवार की रात करीब दो बजे असमोली शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्रिपलर से गन्ना तौलने के लिए गया था, लेकिन रविवार की शाम चार बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। पिता शमीम ने बताया कि उन्होंने बेटे की तलाश की तो शुगर मिल के नजदीक गांव खानपुर बंद निवासी सतवीर के खेत में बनी झोपड़ी में शव मिलने की सूचना मिली। बेटे को दो गोली मारी गई हैं। बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है, लेकिन बेटे ने हत्या किसने की है। इसकी जानकारी नहीं। बताया कि पांच बेटे व एक बेटी में मृतक तीसरे नंबर का था। मृतक के बड़े भाई जमील ने कार्रवाई के लिए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
ट्रैक्टर-ट्रिपलर कहां गया, पुलिस तलाश कर रही
युवक जिस ट्रैक्टर-ट्रिपलर से गन्ना लेकर शुगर मिल के लिए गया था। वह ट्रैक्टर-ट्रिपलर देर रात तक पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस तलाश कर रही है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रिपलर के लूटकर ले जाने की आशंका है। हालांकि थाना प्रभारी हरीश कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रिपलर की तलाश की जा रही है।
000000000000000
रिश्ता हो गया था तय
मेहंदी हसन दो भाइयों से छोटा था। पीड़ित पिता ने बताया कि जिले के एक गांव से रिश्ता पक्का कर दिया था। शादी के लिए तारीख तय करने पर विचार कर रहे थे। जल्द ही शादी करने की तैयारी थी। बताया कि उनका बेटा मेहनती था। गांव में भी किसी से व्यवहार खराब नहीं था।
000000000000000
कोट
शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। युवक को गोली लगी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस को छानबीन के लिए लगाया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी