फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नोएडा में करंट से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत

Tue, 01 Oct 2024 05:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नोएडा में 27 सितंबर को छत पर सफाई करते समय झुलसे गांव शाहपुर चमारान निवासी सौरभ (20) की रविवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार गमजदा है।
विज्ञापन

सौरभ सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। पिता रतन ने बताया कि करीब आठ पहले सौरभ काम करने नोएडा गया था। वह निजी अस्पताल में साफ-सफाई का काम करता था। 27 सितंबर को सूचना मिली कि उनके बेटे को करंट लग गया है। इस पर मौके पर पहुंचे। पता चला कि वह अस्पताल से हटकर किसी दूसरे स्थान पर मजदूरी पर साफ-सफाई के लिए गया था। इसी दौरान छत पर काम करते वक्त उसे करंट लग गया। जिससे वह झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन रविवार शाम उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां प्रेमवती और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें