संभल। गृहक्लेश के चलते युवक ने जहर खा लिया। आनन-फानन युवक को संभल के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के चलते युवक घर से बाहर खेत की ओर चला गया। खेत पर पहुंचकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। खेत पर मौजूद लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर परिजन खेत पहुंचे और युवक को आनन-फानन संभल के निजी अस्पताल में उपचार को ले आए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा अस्तपाल पहुुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।