नरौली (संभल)। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा और सरथल खेड़ा के बीच बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नखासा थाना क्षेत्र के गांव पीपली रहमापुर निवासी विक्की उर्फ प्रवेंद्र (20) की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव पीपली रहमापुर निवासी मनोज कुमार का बेटा विक्की उर्फ प्रवेंद्र बृहस्पतिवार को थाना बनियाठेर के गांव बेहटा साहू गांव में ननिहाल जा रहा था। चंदौसी-संभल मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा और सरथल खेड़ा के बीच अज्ञात वाहन उसकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लगी राहगीरों की भीड़ ने सूचना पुलिस को दी। इस दौरान सड़क से गुजर रही 102 एंबुलेंस को राहगीरों ने रुकवा लिया और घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं पुलिस ने बाइक नंबर से पहचान कर हादसे की सूचना परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। विक्की कारपेंटरी का काम करता था। वह चार बहन - भाइयों में सबसे बड़ा था।