संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने की जानकारी दी है। उसने पुलिस से प्रेमी के परिजनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की अपील भी की है।
युवती के पिता ने 23 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी पढ़ाई की बात कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं आई। बाद में पता चला कि मोदित उसे बहला फुसलाकर ले गया है। इस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।
बुधवार को युवती का वीडियो सामने आया, जिसमें उसने खुद को बालिग बताया। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से गई है और प्रेमी (अब पति) के साथ रहना चाहती है। सीओ कुलदीप कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज है। प्रकरण की जांच चल रही है। कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। संवाद