फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, लोगों ने तीन घंटे जाम लगाया

Wed, 09 May 2018 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
चंदौसी से जनेटा गांव में दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जाम लगाते आक्रोशित लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौसी से संभल मार्ग पर बनियाठेर थाना क्षेत्र के जनेटा गांव में कैंटर ने एक युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर संभल मार्ग पर जाम लगा दिया। सैकड़ों लोग सड़कों पर आ गए। तीन थानों की पुलिस के साथ सीओ, तहसीलदार के पहुंचने पर तीन घंटे बाद जाम खुल सका। मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाना बनियाठेर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


बनियाठेर थाने के गांव जनेटा निवासी सलमान अली (22) ठेले पर परचूनी का सामान रखकर गांव-गांव जाकर बेचते थे। मंगलवार की सुबह सात बजे सलमान मुहम्मदगंज जा रहे थे। सलमान जब संभल चंदौसी मार्ग पर पहुंचे तो संभल की ओर से आ रहे कैंटर ने पीछे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। लेकिन पुलिस ने उसे चंदौसी के संभल गेट से पकड़ लिया। हादसे में युवक की मौके युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

हादसे के बाद कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हो गए और संभल चंदौसी मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि हादसे के आधा घंटे बाद नरौली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति नाजुक होती देख मौके पर नरौली पुलिस के अलावा चंदौसी व बनियाठेर थाने की पुलिस व क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव मौके पर पहुंच गए। लेकिन भीड़ का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रही थी। 
विज्ञापन



भीड़ मौके पर तहसीलदार को बुलाने की मांग करने लगी। तहसीलदार राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मृतक के पिता मुहम्मद अली की तहरीर पर थाना बनियाठेर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें