फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/धनारी। थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी-धनारी मार्ग पर गढ़ा के पास असंतुलित हुई बाइक फिसल कर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

बुधवार की शाम चार बजे जनपद बदायूं के थाना उघैती के गांव करनपुर निवासी जगवीर 40 वर्ष अपने साले अनिल यादव के साथ अपनी ससुराल जा रहा था। धनारी के विराट तिराहे पर बाइक रोक दोनों आपस में बात करने लगे।
वहां से जगवीर अकेला ही बाइक लेकर चल दिया। कुछ दूर जाने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल कर गिर पड़ी। हादसे में जगवीर के सिर में चोट आई। साले अनिल यादव ने पुलिस को सूचना दी। घायल को बहजोई सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। जगवीर की दो साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
धनारी। मृतक जगवीर ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि सिर पर हेलमेट होता, तो शायद उसकी जान बच जाती है। जगवीर के सिर में ही गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें