फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लटकी मिली युवक की लाश, कई दिन पहले मौत होने से शरीर हो गया खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में युवक की लाश घर के कमरे में सड़ी हालत में फंदे से लटकी मिली। इसकी जानकारी भी लोगों को दुर्गंध आने के बाद हुई। युवक पत्नी से चल रहे विवाद के बाद से घर में अकेला रह रहा था। अब दुर्गंध आई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्राथमिक पड़ताल में आत्महत्या का मामला पुलिस मानकर चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर ढ़ाई बजे करीब कस्बा गवां निवासी सूरज सिंह (25) पुत्र फूल सिंह का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से सड़ी हालत में लटका हुआ मिला। युवक का शव कई दिन पुराना लग रहा है। रविवार को दोपहर बहुत ज्यादा दुर्गंध आने पर आसपड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो युवक कमरे में लगे पंखे से साड़ी का फंदा लगाए लटका हुआ था। कई दिन पहले मौत होने के कारण पूरा शरीर खराब हो गया था। इसी के चलते दुर्गंध आ रही थी। युवक के ताऊ ने बताया कि उनके भतीजे की शादी तीन वर्ष पहले अमरोहा के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव साथलपुर निवासी रीना से हुई थी।
शादी के बाद एक बेटे का जन्म हुआ। एक वर्ष पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवक की पत्नी मायके चली गई। इसके बाद दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। तब से युवक घर में अकेला रहता था। युवक के ताऊ ने बताया कि गुरुवार को दोपहर घर में बैठा हुआ देखा था लेकिन उसके बाद दिखाई नहीं दिया। अब दुर्गंध आने पर जाकर देखा तो फंदे से लटका हुआ पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मजदूरी करता था कभी दिल्ली तो कभी घर आकर रहता था। लेकिन अब काफी समय से घर ही रह रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घर के मुख्य गेट पर ताला और अंदर युवक की लाश, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां निवासी सूरज सिंह की लाश घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। जबकि घर के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। अब ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं कि युवक बाहर से ताला लगाकर अंदर क्यों जाएगा। जबकि उसके घर में कोई रहता भी नहीं है। बाहर से ताला लगा होने की बात ग्रामीणों को हजम नहीं हो रही। इस घर की दीवारें भी ऐसी नहीं है जो कूद कर अंदर एक दम चला जाएगा। वहीं पुलिस की जांच भी इस ओर चल रही है कि आखिर ताला बाहर से क्यों लगाया गया। जबकि जिस कमरे में लाश लटकी मिली उसका दरवाजा खुला हुआ था।
प्राथमिक पड़ताल में युवक के द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला लग रहा है। शव कई दिन पुराना होने के कारण खराब हो गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। छानबीन भी की जा रही है।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक, रजपुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें