फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव कमरे में कुंडे में बंधे रस्सी के फंदे से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अभी तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब आठ बजे क्षेत्र के गांव में एक किसान के घर उसके परिवार के सभी लोग मौजूद थे। घर में खाना बन रहा था। इस दौरान किसान का 19 वर्षीय बेटा कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद खाना खाने के लिए युवक की परिजनों ने तलाश की, तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तो परिजन घबरा गया। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। युवक कमरे की छत में लगी कुंडी में रस्सी के फंदे से लटका हुआ था।
आनन फानन में शव को नीचे उतारा गया, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजन किसी भी तरह के विवाद अथवा अन्य घटना से इंकार कर रहे थे। युवक पढ़ाई नहीं करता था, वह पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। अभी तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है। मृतक से शव का अंतिम संस्कार करने के लिये तैयार शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें