फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में फंदा डालकर युवक पेड़ से लटका, मचा कोहराम

विज्ञापन
young man suicide in chandausi
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक का शव गांव से बाहर खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ स लटका मिला। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के पीछे गृहक्लेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की परिजनों से कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर वह बाहर चला गया। युवक रात भर घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन वह गांव में कहीं नहीं मिला।
सोमवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की ओर गए तो उसका शव यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल युवक के परिजनों को दी। सूचना पाकर ग्रामीण और परिजनों ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

वह युवक के शव को घर ले आए। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए ही युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें