फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब ए बरात की रात में युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक के भाई ने पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। शव घर से एक किलोमीटर दूर आम के बाग में पड़ा मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने पड़ोसी पर हत्या करने का अंदेशा जताया और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में कई अन्य तथ्य सामने आए हैं। जिसके आधार पर जल्द पुलिस खुलासा करेगी।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 12.30 बजे नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं निवासी बबलू (35) पुत्र भूरे खां का शव गांव अलावपुर रोड स्थित एक आम के बाग में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने युवक को पड़ा देखा तो मोहल्ले में आकर जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। युवक को उठाकर चिकित्सक के पास ले गए जहां मृत होने की पुष्टि हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो मृतक के बड़े भाई अफजल खान ने बताया कि उनका भाई शब-ए-बरात की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने अपने पड़ोसी ताहिर बुन्दू पर हत्या का अंदेशा जाहिर किया और तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सोमवार की रात शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। चंदौसी पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह अपने साथ थाना बनियाठेर, कुढ़फतेहगढ़ व चंदौसी कोतवाली की फोर्स लेकर पहुंचे।
दफन होने तक पुलिस एहतियातन चौकस रही। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर कर रहा था। पत्नी रीना के अलावा सात बच्चे हैं। जिसमें छह बेटी व एक बेटा है। युवक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां शाहजहां का रो रो कर बुरा हाल है।
शक के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जिससे हत्या का राज खोला जा सके। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

गोपाल सिंह, सीओ, चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें