फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक, दो साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव खुशहालपुर और कंथरी के बीच गैस पाइपलाइन के निकट शनिवार की दोपहर दो बजे करीब कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार सौरभ (19), कार्तिक (2) निवासी गांव अटवा थाना कुढ़फतेहगढ़ की मौत हो गई। महिला और डेढ़ माह की बच्ची बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

सीओ विवेक जावला ने बताया कि गांव अटवा निवासी सौरभ शनिवार की दोपहर दो बजे पड़ोस की महिला सीमा और उसके दो वर्षीय बेटे कार्तिक व डेढ़ माह की बेटी के साथ चंदौसी आ रहे थे। बच्ची की तबीयत खराब थी। उसे दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे। गांव खुशहालपुर और कंथरी के बीच गैस पाइपलाइन के पास पहुंचे ही थे कि चंदौसी की ओर से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। सिर पर पहिया उतरने के कारण सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमा और डेढ़ माह की मासूम बच्ची बाल-बाल बच गईं। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस सौरभ व कार्तिक को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें