फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में संभल के एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में गुन्नौर के गांव घोंसली राम सहाय निवासी एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के घोंसली रामसहाय निवासी अमर सिंह (37), राजेश कुमार (40) दोनों युवक बाइक से मंगलवार की शाम मजदूरी के लिए नोएडा के गांव खोंड़ा जा रहे थे। अनूपशहर रोड बुलंदशहर पुल के नजदीक पहुंचने पर सामने से आ रही बैलगाड़ी से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को बुलंदशहर के अस्पताल में एंबुलेंस से भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
शव पीएम का भेज दिया है। घायल राजेश का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। गांव घोंसली राम सहाय निवासी श्रीपाल ने बताया मृतक अमर सिंह नोएडा में ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। वह अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी छोड़ गया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें