फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे पुल के पास ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

Thu, 15 Aug 2024 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव ऐंचोली निवासी वीरेंद्र (40) ने बुधवार की दोपहर संभल रोड स्थित रेलवे पुल के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव ट्रैक से हटाया और शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी। घटना के दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन

ऐंचोली गांव निवासी वीरेंद्र के परिवार में वीरेंद्र के परिवार में पत्नी विमलेश के अलावा दो बेटी व एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र चंदौसी की एक मेंथा फैक्टरी में मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह घर से कहीं काम से जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर एक बजे करीब उसने संभल रोड पर पुल के पास बरेली से अलीगढ़ जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी। साथ ही आरपीएफ और जीआरपी को अवगत कराया। इसी बीच बनियाठेर थाना और चंदौसी कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। जेब से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त की गई। इसके बाद परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिजन भी आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।

एक घंटा सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस
युवक की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिलने पर चंदौसी कोतवाली और बनियाठेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थीं। दोनों ही थाने की पुलिस करीब एक घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। इसके बाद बनियाठेर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीमा विवाद के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेन भी ट्रैक पर खड़ी रही। सीमा विवाद सुलझने के बाद शव ट्रैक से हटाने पर एक घंटे बाद ट्रेन अलीगढ़ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
ग्रामीण ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। यह कदम ग्रामीण ने क्यों उठाया है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहित काजला, प्रभारी, थाना बनियाठेर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें