हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में शुक्रवार शाम सात बजे घर पर अकेली युवती के घर में दूसरे समुदाय का युवक घुस गया और शादी करने की जिद की। मना करने पर उसके मुंह पर तेजाब फेंक दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
एक मोहल्ला के निवासी पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम 7 बजे बहन घर पर अकेली थी। इस समय मोहल्ले का ही दूसरे समुदाय का युवक घर में घुस आया और घर में मौजूद बहन से युवक ने जबरन शादी करने को कहा। पत्नी बनाकर मुस्लिम बनाने का दवाब बनाया।
बहन ने शोर मचाया तो पड़ोसी घर आ गए। इस दौरान आरोपी तेजाब फेंक कर मौके से भाग गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि युवती के मुंह पर तेजाब डालने के मामले में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। भाई की तहरीर पर होली चौक मोहल्ला मंगलपुरा सरायतरीन निवासी जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को भी तलाशा जा रहा है।