फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत में मिला युवक, सिर में लगी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के लोधी सराय निवासी संजय सैनी रविवार की शाम अपने ताऊ के खेत पर सिर में गोली लगी हालत में मिले हैं। गंभीर हालत में परिजनों ने मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से तमंचा, कारतूस और खोखा मिला है। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि आत्महत्या के प्रयास का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह के तनाव या विवाद से इनकार किया है।
परिजनों ने बताया कि संजय पुताई का काम करता है। चार महीने पहले ही शादी हुई है। रविवार को संजय नशे की हालत में था और वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर ताऊ कुलदीप सैनी के खेत पर चला गया था। वहां गोली लगी हालत में पड़ा था। लोगों की सूचना पर पहुंचे तो माथे पर गोली लगी थी। आसपास शराब के गिलास और अन्य सामान पड़ा था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी स्वस्थ होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें