फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ब्रेकडांस झूले से गिरा युवक, सिर में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुख्य बिजलीघर के सामने संभल-मुरादाबाद रोड किनारे संभल महोत्सव (नुमाइश मेला) का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों के खेल-खिलौने से लेकर मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध हैं। झूला, सर्कस, ब्रेकडांस आदि लगा है। रविवार की रात्रि नाजिम (27) पुत्र मुन्ना निवासी बेगमसराय ब्रेक डांस झूले पर झूल रहा था। अचानक वह नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में चोट लग गई है। उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सीट पर बैठकर झूला झूल रहा नाजिम सीट पर लगे लोहे के पाइप का नट खुल गया था। जिससे युवक नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नुमाइश मेले की देखरेख में लगे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में कोई युवक झूले से नहीं गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें