चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने राह चलती महिलाओं और युवतियों से अश्लील हरकतें और छींटाकशी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बारह सैनी धर्मशाला कैथल गेट निवासी विकास शर्मा उर्फ विक्की को मंगलवार की शाम एसआई राजकुमार ने रामबाग मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया। वह यहां से निकलने वाली महिलाओं व युवतियों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था। उन पर छींटाकशी कर रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आई। यहां उसके खिलाफ एसआई राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।