फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम के समय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव में रविवार की शाम 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिवार के लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिए बगैर ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक की युवक अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री तथा पत्नी को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है। वहीं इस संबंध में एसएसआई पंकज बालियान ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संवाद

चार लोगों ने पीट कर किया घायल
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव बबक्करपुर निवासी विद्याराम श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि रविवार की शाम वह गांव के ही श्रीकृष्ण यादव के साथ अपनी ससुराल जिजरामपुर से गांव वापस लौट रहा था। इस दौरान पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही चार लोगों ने लावर गांव की मड़ैया के नजदीक घेर लिया और उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। बेहोश होने पर हमलावर विद्याराम को मृत समझकर छोड़ कर मौके से भाग गए। विद्याराम के साथ रहे श्रीकृष्ण यादव ने परिवार के लोगों को सूचना देकर अवगत कराया। विद्याराम की पत्नी पुष्पा देवी ने बबक्करपुर के गांव चार लोगों के खिलाफ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल का उपचार कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें