फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू निजी बस ने बाइक सवार वीडियोग्राफर को रौंदा, मौके पर मौत, बस भी पेड़ से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बेकाबू बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बस भी पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार व सीओ अरुण सिंह मौके पर पहुंचे। बस को पेड़ से हटवाया गया। चालक हादसे के बाद भाग गया। यात्री दूसरी बसों से गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन

रविवार को करीब ढाई बजे नखासा थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर के नजदीक असमोली मार्ग पर संभल जा रही निजी बस ने संभल की ओर से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। इसमें हयातनगर निवासी चंद्रशेखर (25) पुत्र सतिपाल उर्फ टिंकू की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई दीपक सैनी ने बताया कि उनका भाई वीडियोग्राफी का काम करता था। रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से असमोली जाने के लिए निकला था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
बताया कि युवक की शादी अगले महीने होने वाली थी। तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मां सरोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। नखासा इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। बस पेड़ से टकराई थी लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस चालक मौके से भाग गया था। बाइक सवार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें