फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दंपती घायल

Thu, 26 Jun 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बिजली उपकेंद्र के पास बुधवार की सुबह करीब आठ बजे के दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बबराला के मोहल्ला शिवपुरी निवासी राजुल वार्ष्णेय (28) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार देवराज व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मोहल्ला शिवपुरी निवासी अशोक का इकलौता बेटा राजुल वार्ष्णेय बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। जैसे ही वह बिजली उपकेंद्र के नजदीक पहुंचा। तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और राजुल वार्ष्णेय व दूसरी बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीर एकत्र हो गए और एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टरों ने तीनों घायलों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान राजुल वार्ष्णेय की मौत हो गई, जबकि घायल दंपती का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें