संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
जिला अमरोहा के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक अपने बहनोई के साथ रहकर रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करता था। युवक बुधवार को युवक कटिया कनेक्शन डालने के लिए परिषदीय विद्यालय की छत पर चढ़ा था। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार को जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया है।