जुनावई/ गुन्नौर। गुन्नौर थाना क्षेत्र के बबराला-मेरठ हाईवे पर शनिवार की शाम बुग्गी में पीछे से बाइक टकरा गई थी। हादसे में छह लोग घायल हो हुए थे। इसमें एक युवक को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
शनिवार की शाम गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव बैरपुर के पास मेरठ-बदायूं हाईवे मार्ग पर बाइक सवार चार युवकों ने बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चार लोग व बुग्गी पर बैठे दो लोग घायल हो गए। गुन्नौर थाना क्षेत्र के नसीरपुर खादर के संजू को घायल अवस्था में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया था। अलीगढ़ ले जाते समय रात में संजू की मौत हो गई।