फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक को बंदरों ने घेरा, छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। थाना क्षेत्र के गांव बायभूड़ में अपनी ससुराल आया युवक बंदरों के हमले में छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर की नई बस्ती रेलवे स्टेशन निवासी गोविंद (25) सोमवार की शाम पत्नी मीना को लेने के लिए गांव बायभूढ़ स्थित अपनी ससुराल गया था। शाम को खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चला गया। उसी समय छत पर बंदर आ गये। बंदरों को भागने का प्रयास करने लगा। बंदर हमलावर हो गये। बंदरों के हमले से बचने से लिए गोविंद पीछे हटने लगा।
विज्ञापन

अचानक छत के किनारे से पैर फिसल गया और रास्ते में खड़ंजे पर आ गिरा। युवक के ससुराल वाले इलाज के लिए आनन फानन में अलीगढ़ ले गए। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गये। मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर शव को पीएम कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की एक बेटी और एक बेटा है। युवक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें