संभल। गांव धनारी पट्टी बालूशंकर के युवक की बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के भेजा और घायल को इस्लामनगर केे सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
गांव धनारी पट्टी बालूशंकर निवासी कुलदीप राघव (25 वर्ष) रविवार को अपने बड़े भाई रूपेन्द्र राघव केेे साथ सोमवार की सुबह बरेली से वापस गांव को आ रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे इस्लामनगर थाना क्षेत्र के दियौरा गांव के पास उनकी बाइक सामनेेेेेेे से आ रही ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों घायलों को इलाज के लिए इस्लामनगर के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने कुलदीप राघव को मृत घोषित कर दिया। घायल रूपेंद्र सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की परिजनों को सूचना देकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुलदीप राघव की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी।