फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव भागनगर के पास सोमवार रात एक बाइक में अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारकर चला गया। हादसे में बाइक पर सवार राकेश कुमार और उसका साथी राम किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में राकेश कुमार की मौत हो गई। जबकि दूसरे का उपचार जारी है। हादसे के वक्त दोनों युवक धनारी की साप्ताहिक बाजार से सब्जियां खरीदकर बाइक से अपने गांव सादातबाड़ी थाना बहजोई को लौट रहे थे।
विज्ञापन


थाना बहजोई क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी निवासी राकेश कुमार (35) सोमवार शाम अपने गांव के साथी रामकिशोर के साथ धनारी की साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने बाइक से गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव भागनगर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां राकेश कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें