संभल के आर्य समाज में योग शिविर में योग का अभ्यास करते हुए।
- फोटो : संवाद
संभल। नगर के मोहल्ला ठेर स्थित आर्य समाज मंदिर में पतंजलि योग समिति की ओर से शीतकालीन छुट्टियों में नियमित शाम चार बजे से पांच बजे तक योग की क्लास चलाई जा रही है। मुख्य योग शिक्षिका मुदिता गुप्ता द्वारा नियमित रूप से योगिग-जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम व प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। योग शिक्षिका ने सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से बचने के लिए पादहस्तासन, उष्ट्रासन, हलासन, भुजंगासन, भस्त्रिका, पवनमुक्तासन, वज्रासन, सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए भस्त्रिका योगासन का अभ्यास कराया। साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास कराया। लाभकारी योगासनों ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, भुजंगासन, नौकासन, घटचक्रासन, कागासन, उदराकर्षणासन आदि का अभ्यास कराया। इसके अलावा, मंडूकासन, योगमुद्रासन, वक्रासन भी कराए। शांति पाठ के साथ योग क्लास का समापन किया गया। इस दौरान प्रीति देवल, मधु गुप्ता, मंजू रस्तोगी, संगीता रस्तोगी, अनुप्रिया अग्रवाल, प्राची गुप्ता, संगीता रस्तोगी मिष्टी, खुशी, अक्षिता आदि रहे।
ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल