फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिल्ली में ट्रेन से गिरकर संभल के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरा कंमगर निवासी मोहम्मद आरिफ (20) की दिल्ली में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह 11 बजे यह हादसा उस वक्त हुआ, जब आरिफ चलती ट्रेन में चढ़ रहा था।
विज्ञापन

नीचे गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी पहुुंची और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की सूचना के बाद परिजन मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। बुधवार को शव लेकर गांव लौटे तो सभी का रोरो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता जामिन ने बताया कि पिछले कई महीने से आरिफ दिल्ली में रहकर ही बेल्ट बेचने का काम करता था।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआरपी द्वारा सूचना मिली कि आरिफ चलती ट्रेन से गिर गया है और उसकी मौत हो गई है। गांव में सुपुर्द ए खाक किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें