फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले के 21 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में 17 और 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में संभल के अलावा दूसरे जिलों से आने वाले 39360 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में होगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे और पर्याप्त सुरक्षा बल की भी तैनाती रहेगी। प्रत्येक पाली में 9840 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
परीक्षा अवधि में केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट, साइबर कैफे और स्टेशनरी आदि की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की मनाही होगी। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें